रित्विक धन्जनी ‘इंडियाज सुपर डांसर’ की मेजबानी के लिए उत्साहित

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन स्टार रित्विक धन्जनी बच्चों के आगामी डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज सुपर डांसर’ की मेजबानी के लिए उत्साहित हैं।

रित्विक ने कहा, “मैं इससे पहले कई शोज की मेजबानी कर चुका हूं। एंकरिंग सचमुच आनंददायक है। हालांकि, जब मुझे ‘सुपर डांसर’ की मेजबानी का प्रस्ताव मिला तो मैं बच्चों के डांस रियलिटी शो के लिए उत्साहित हुआ।”

इस शो के साथ अभिनेत्री-उद्यमी शिल्पा शेट्टी भी टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। इसमें वह मशहूर फिल्मकार अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ निर्णायक के रूप में दिखाई देंगी।

डांस रियलिटी शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। इसमें पांच से 13 साल के बच्चे अपना कौशल दिखा सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493