लियु जीयी ने संयुक्त राष्ट्र आयोग से कहा, “केवल इस माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा बल वास्तव में दक्षिण सूडान में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।”
लियु ने यह टिप्पणी सुरक्षा परिषद द्वारा दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन को मजबूत बनाने के एक प्रस्ताव के लिए मतदान करने के बाद की। इस प्रस्ताव केतहत दक्षिण सूडान में 4,000 सैनिकों की तैनाती की जाएगी।
इस प्रस्ताव में युनाइटेड नेशनल मिशन इन द रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान (यूएनएमआईएसएस) के वर्तमान 12,000 सैन्य बलों को बढ़ाकर 17,000 कर दिया जाएगा, जिसमें 4,000 सैनिक क्षेत्रीय सुरक्षा बल के होंगे।
dharmpath.com dharmpath