न्यूयॉर्क, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री की टिप्पणी के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ गई।
सऊदी अरब के मंत्री खालिद अल फतेह ने गुरुवार को कहा था कि ओपेक (पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन) के सदस्य देशों और गैर सदस्य देशों की अल्जीरिया में 26-28 सितंबर को होनेवाली बैठक में बाजार परिदृश्य को देखते हुए ऐसे कदम उठाने पर चर्चा करनी चाहिए, जिससे तेल की कीमतों में स्थिरता आए।
इस सप्ताह के शुरू में ओपेक ने एक बयान जारी किया था, जिसमें सदस्य देशों ने तेल बाजार में स्थिरता के कदम उठाने की बात कही थी।
कतर के ऊर्जा और उद्योग मंत्री तथा ओपेक के वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद बिन सालेह अल साडा ने कहा, “हाल में तेल की कीमतों में आ रही गिरावट और बाजार में उतार-चढ़ाव तात्कालिक है। तेल का उपभोग करने वाले प्रमुख देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, जिससे आनेवाली तिमाही में तेल की मांग बढ़ेगी। 2016 की दूसरी छमाही में तेल के दाम चढ़ेंगे।”
dharmpath.com dharmpath