रियो ओलम्पिक (टेनिस) : लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे मरे

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार और मौजूदा चैम्पियन एंडी मरे शनिवार को रियो ओलम्पिक के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर गए।

ओलम्पिक टेनिस सेंटर के सेंटर कोर्ट में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मरे ने जापना के की निशिकोरी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। मरे को यह मैच जीतने में महज एक घंटा 20 मिनट लगा।

मरे हर क्षेत्र में निशिकोरी पर हावी रहे। मरे ने तीन एस और 15 विनर्स लगाए तथा मिले तीनों मौकों पर वह निशिकोरी की सर्विस ब्रेक करने में सफल रहे। मरे ने निशिकोरी के 39 की अपेक्षा कुल 61 अंक हासिल कर मैच अपने नाम किया।

मरे अब फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और अर्जेटीन के जुआन मार्टिन डेल पोटरो के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493