तालिबान ने पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों को रिहा किया

इसमें एक रूस का नागरिक भी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह हेलीकॉप्टर चार अगस्त को उज्बेकिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था लेकिन पूर्वी लोगार प्रांत में इसकी क्रैश लैंडिंग हुई थी। इसके बाद तालिबान ने चालक दल के सदस्यो को बंधक बना लिया था।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के सभी सदस्यों को शनिवार को रिहा कर दिया गया।”

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों को अफगानिस्तान सीमा से सटे जनजातीय क्षेत्र के सदस्यों के हवाले कर दिया गया था।

अधिकारी ने बताया, “ये लोग इस्लामाबाद पहुंच गए हैं और जल्द ही ये अपने परिवार वालों से मिल जाएंगे।”

गौरतलब है कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर की चार अगस्त को तकनीकी दिक्कतों की वजह से अजरा जिले के लोगार प्रांत में क्रैश लैंडिंग हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493