पाकिस्तान में आजादी का जश्न

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार को अपना स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह से मनाया।

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार को अपना स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह से मनाया।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय राजधानी में 31 और प्रांतीय राजधानी में 21 बंदूकों की सलामी के साथ दिन की शुरुआत हुई।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस्लामाबाद में ‘कन्वेंशन सेंटर’ में हुआ, जहां राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रांतीय राजधानियों और जिला मुख्यालयों के साथ ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए।

इसी बीच, सभी प्रमुख सार्वजनिक और निजी इमारतें, सड़कें और स्थल रोशनी, राष्ट्रीय ध्वजों और नेताओं की तस्वीरों और बैनरों से सज गए।

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह लाहौर में मजार-ए-इकबाल में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ (कमान की अदला-बदली) समारोह आयोजित किया गया।

पंजाब रेंजर्स ने पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी को मजार के गार्ड की कमान सौंपी।

इस्लामाबाद के शकरपारियां परेड मैदान में आधी रात के बाद आतिशबाजी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ।

मैदान और उसके आसपास के इलाके रंगीन आतिशबाजी से रोशन किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493