बादशाह के नए गीत में होगी उनके जीवन की झलक

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ‘काला चश्मा’ नामक गीत से सफलता प्राप्त कर चुके लोकप्रिय रैपर बादशाह एमटीवी स्पोकन वर्ड के लिए नया गीत जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गीत में उनके जीवन की झलक दिखाई देगी।

गीत के बारे में बादशाह ने कहा, “हिप-हॉप संगीत का तरीका सही है और ‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ इस बार इसकी कोशिश कर रहा है और दोबारा देश हिप-हॉप का स्वाद चखेगा।”

उन्होंने कहा, “‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ के लिए मेरा नया गीत मेरी निजी जिंदगी पर आधारित है। मैं आज जहां हूं, यहां तक पहुंचने के लिए मैंने काफी मेहनत की है और उम्मीद है कि रैप के माध्यम से युवाओं को मेरी कहानी में दिलचस्पी होगी।”

बादशाह के इस गीत का वीडियो 17 अगस्त को जारी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493