इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लोकप्रिय समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी के सम्मान में डाक टिकट जारी किए जाएंगे।
‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, 20 रुपये के डाक टिकट को समाजसेवी और ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी के सम्मान में जारी किया जाएगा। अब्दुल सत्तार ईधी का आठ जुलाई को कराची में निधन हो गया था। यह डाक टिकट सोमवार से सभी डाक कार्यालयों में उपलब्ध होंगे।
dharmpath.com dharmpath