साल्वाडोर (ब्राजील), 14 अगस्त (आईएएनएस)। जॉन ओबी मिकेल और अमिनु उमर के गोल की बदौलत नाइजीरिया ने रियो ओलम्पिक में डेनमार्क को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
नाइजीरिया ने शनिवार को हुए इस मुकाबले में डेनमार्क को 2-0 से मात दी। सेमीफाइनल में उसका सामना जर्मनी से होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चेल्सी फुटबाल क्लब के मिडफील्डर ओबी ने फोंटो नोवा स्टेडियम में हुए मुकाबले के 16वें मिनट में गोल दागा और इसके बाद उमर ने नाइजीरिया के लिए दूसरा गोल दागा।
इससे पहले जर्मनी की टीम ने पुर्तगाल को 4-0 से मात दी।
पुर्तगाल के खिलाफ हुए मुकाबले में जर्मनी के लिए सर्गे गनाब्रे, माथियास गिटेर, डेवी सेल्के और फिलिप मैक्स ने गोल किया।
dharmpath.com dharmpath