सीरिया : अलेप्पो में हमलों में 51 नागरिकों की मौत

दमिश्क, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों और सरकारी सेनाओं द्वारा की गई गोलाबारी और हवाई हमलों में शनिवार को 51 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के हवाले से बताया कि सरकार नियंत्रित क्षेत्रों में विद्रोहियों की गोलाबारी और विद्रोहियों के कब्जे वाले जिलों में सीरियाई सेना के हवाई हमलों में जिन लोगों की मौत हुई है उसमें चार बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।

इस संगठन का कहना है कि विद्रोहियों के कब्जे वाले जिलों फरदूस, वज्र अल-हज आदि में सीरियाई हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई।

अलेप्पो के पश्चिमी ग्रामीण इलाकों में किए गए हवाई हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई।

अलेप्पो के सरकार के नियंत्रण वाले सलाहुद्दीन जिले में विद्रोहियों की गोलाबारी में नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्चा और एक बुजुर्ग भी है।

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने पश्चिमी अलेप्पो में नौ लोगों के मरने और 20 के घायल होने की पुष्टि की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493