ह्युस्टन में परिणीति, आलिया, कैटरीना बिखेरेंगी जलवे

ह्युस्टन ,14 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर संग अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ और वरुण धवन यहां अमेरिका के ह्युस्टन में बॉलीवुड के जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं।

ड्रीम टीम कॉन्सर्ट सितारों के साथ शुक्रवार से यहां शुरू हो गया है।

सभी कलाकार अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं कैटरीना ने संगीत कार्यक्रम के लिए तैयारी करते हुए पूरी टीम की एक वीडियो साझा की है।

इस वीडियो में पूरी टीम आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ के ‘काला चश्मा’ नामक गीत पर थिरकते हुए नजर आ रही है।

उनकी प्रस्तुति के कुछ घंटों बाद, वरुण ने डोले-शोले दिखाते हुए अपनी तस्वीर साझा की।

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “तूफान से पहले की शांति, ड्रीम टीम, पहली बार।”

वहीं करण ने लिखा, “ह्युस्टन ड्रीम टीम आ चुकी है और आज रात सबको मारने के लिए तैयार।”

सभी सितारे ऑकलैंड, ऑरलैंडो, हॉफमैन संपदा, इंगलवुड और नेवार्क में भी प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493