रूसी एथलीट क्लिशिना ओलम्पिक से प्रतिबंधित

मॉस्को, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की ऊंची कूद एथलीट दारया क्लिशिना को रियो ओलम्पिक से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस एथलेटिक्स महासंघ (एआरएएफ) के अध्यक्ष दिमित्री शल्याख्तिन ने यह जानकारी दी।

क्लिशिना रियो ओलम्पिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले रूस की एकमात्र एथलीट थीं।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, दिमित्री ने अपने बयान में कहा कि ऐसी कोई गंभीर बात नहीं है लेकिन उन्हें रियो डी जनेरियो में सूत्रों से पता चला है कि क्लिशिना को अंतिम क्षणों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

क्लिशिना ने इस प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील भी की है। सीएस के महासचिव मैथ्यू रीब ने समाचार एजेंसी तास को दिए बयान में यह जानकारी दी।

रीब ने कहा, “हां क्लिशिना ने अपील की है, हम इसकी पुष्टि करते हैं, लेकिन अभी इस मामले पर कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।”

रियो ओलम्पिक शुरू होने से पहले ही रूस डोपिंग मामलों से घिरा हुआ है और इस कारण उसके इन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के आसार बेहद कम थे। हालांकि आखिरी समय में रूस के चुनिंदा खिलाड़ियों को रियो ओलम्पिक में खेलने की अनुमति दे दी गई।

क्लिशिना के मामले से एक बार फिर रूस डोपिंग के साए में घिरा नजर आ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493