वांग ने अपने युगांडा के समकक्ष सैन कुतेसा के साथ एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि चीन फिलहाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पिछले साल किए गए उस वादे को पूरा करने में लगा है, जिसके तहत शी ने अफ्रीकी अतिरिक्त बल की स्थापना में मदद करने के लिए अफ्रीकी संघ को 10 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
वांग ने कहा कि कई सालों से चीन महाद्वीप में शांति कायम करने और संघर्षो को खत्म करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों में सहायता प्रदान कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath