शान, शेखर, नीति का बच्चों ने मजाक उड़ाया

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘द वॉयस ऑफ इंडिया’ के तीन प्रतियोगियों ने कोच शान, शेखर रावजियानी और नीति मोहन का मजाक उड़ाया। वे न सिर्फ उनके जैसे कपड़े पहनकर आए, बल्कि उन्होंने उनके अंदाज की भी नकल उतारी।

छोटी नीति ने गायिका का काफी मजाक बनाया और उनकी टांग खिंचाई की। वहीं शान और शेखर बने बच्चे उनकी नकल कर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए।

नीति ने कहा, “शेखर, शान और मेरी नकल करने वाले बच्चे काफी पसंद आए। इतनी कम उम्र में वे कितने प्रतिभाशाली हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493