रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों के नौवें दिन रविवार को टेनिस के मिश्रित युगल स्पर्धा के प्लेऑफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वे कांस्य पदक हासिल करने का मौका गंवा बैठे।
ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना को चेक गणराज्य की लुसी ह्रादेका और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी ने हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
एक घंटा और 11 मिनट तक चले इस मुकाबले में लुसी और राडेक की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 7-5 से पराजित किया।
dharmpath.com dharmpath