बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली ‘थ्री इडियट्स’ को पीछे छोड़ शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।
13 दिनों में भारतीय बाज़ार में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने टिकट बिक्री से 200 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है और अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म के पायदान पर पहुँचने वाली है।
जानकारी के अनुसार फिल्म गुरूवार तक 200.35 करोड़ रूपये कमा चुकी है और शुक्रवार को थ्री इडियट्स 202 करोड़ की कमाई से आगे निकल जाएगी। 200 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही शाहरूख ने सलमान की ‘एक था टाइगर’ की कमाई 198 करोड़ रूपए का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
dharmpath.com dharmpath