किंशासा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में हुए आतंकी हमले में लगभग 45 लोग मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमलावरों ने शनिवार को उत्तरी किवु के वांगोमा गांव में यह हमला किया।
लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ काबिला ने इसे ‘शुद्ध आतंकी हमला’ बताया है।
काबिला ने कहा, “पूर्व में होने वाला यह आतंकवादी नरसंहार माली, फ्रांस, सोमालिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में होने वाले हमलों से अलग नहीं है।”
एक अधिकारी ने कहा है कि आतंकवादी हमले के लिए युगांडा मूल का एक सशस्त्र समूह ‘एलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ जिम्मेदार है।
उत्तरी किवु के विभिन्न भागों में आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय रूप से कई सैन्य अभियान चल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath