रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के वेड वान निएकेर्क ने रियो ओलम्पिक की 400 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है।
निएकेर्क ने रविवार को ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित फाइलन मुकाबले में 43.03 सेकेंड के साथ नया विश्व व ओलम्पिक रिकार्ड बनाया।
लंदन में 400 मीटर का खिताब जीतने वाले ग्रेनाडा के किरानी जेम्स दूसरे स्थान पर रहे। जेम्स ने 43.76 सेकेंड के साथ इस सीजन में अपना सबसे अच्छा समय निकाला।
अमेरिका के लॉशान मेरिट 43.85 सेकेंड के साथ कांस्य जीतने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath