रियो ओलम्पिक (टेनिस) : मरे ने लगातार दूसरा ओलम्पिक स्वर्ण जीता

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे ने यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में टेनिस की पुरुष एकल वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मरे ने रविवार को हुए मुकाबले में अर्जेटीना के जुआन माट्रिन डेल पोट्रो को 7-5, 4-6, 6-3, 7-5 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक हासिल कर नया इतिहास रचा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मरे के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहा। उन्होंने डेल पोट्रो के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा और इसी संघर्ष का नतीजा है कि वह लगातार दो ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने 2012 लंदन ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल स्पर्धा में रोजर फेडरर को मात दी थी।

इससे पहले, रविवार को हुए एक अन्य मुकाबले में निशिकोरी ने स्पेन के राफेल नडाल को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493