तुर्की सीमा पर विस्फोट, 30 सीरियाई विद्रोही मारे गए

एक निगरानी समूह के सदस्य ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने इदलिब के ग्रामीण इलाके की सीमा पर खुद को उड़ा दिया।

सीरिया में मानवधिकार की निगरानी करने वाले समूह सीरियन आब्जरवेट्री फार ह्यूमन राइट्स ने भी इस विस्फोट की पुष्टि की है और बताया कि आत्मघाती हमलावर ने एक बस के अंदर खुद को उड़ा दिया, जो तुर्की के इलाकों से विद्रोही लड़ाकों को सीरिया ले जा रही थी।

ब्रिटेन के इस निगरानी समूह का कहना है कि इस विस्फोट में तुर्की सीमा के कुछ रक्षक भी मारे गए हैं, जो इंगित करता है कि विस्फोट तुर्की के सीमावर्ती इलाके में हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493