मैड्रिड, 15 अगस्त (आईएएनएस)। लुइस सुआरेज के गोल की बदौलत बार्सिलोना ने सेविला को सुपरकप फुटबाल फाइनल के पहले चरण में 2-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उरुग्वे के स्ट्राइकर ने बार्सिलोना के लिए 55वें मिनट में पहला गोल दागा और इसके बाद मुनीर अल-हदादी ने मेसी के पास पर दूसरा गोल दागकर क्लब को जीत दिलाई।
सुआरेज ने मुकाबले के बाद कहा, “दूसरे हाफ में हम काफी अच्छा खेले। घरेलू मैदान से अलग मैदान पर सेविला जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत मायने रखती है।”
सुपरकप फाइनल का दूसरा चरण बुधवार को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath