मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ऐतिहासिक फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ के लिए काम करने वाले कलरिस्ट् का कहना है कि आसपास के वातावरण के मूड को बनाए रखते हुए प्रमुख कलाकारों की त्वचा को चमकदार बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
एक बयान के मुताबिक, मीडिया सर्विस कंपनी ‘प्राइम फोकस’ ने 154 मिनट की फिल्म के लिए डिजिटल इंटरमीडिएट (डीआई) सेवाएं प्रदान की थीं।
‘प्राइम फोकस’ के कलरिस्ट मकरंद सुर्ते ने कहा, “दलदली और गंदे पानी से भरे शहर के बीच चमकते सूरज की रोशनी और साफ नीले आकाश के साथ प्रमुख कलाकारों की त्वचा को चमकदार बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी।”
उन्होंने कहा, “हमने यह संतुलन बनाने के लिए काफी मेहनत की थी।”
फिल्म के फोटोग्राफी निर्देशक सी.के. मुरलीधरन ने कहा, “मेरा प्राइम फोकस के साथ पुराना कामकाजी रिश्ता है। मैने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ के बाद तीसरी बार मकरंद के साथ काम किया है और मैं उनके काम से काफी खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath