फिल्म ‘सुसाइड स्क्वोड’ ने अपने दूसरे सप्ताहांत 4.37 करोड़ डॉलर का कारोबार किया है। हालांकि यह कमाई पिछले सप्ताहांत की तुलना में 67.3 प्रतिशत कम है।
‘कॉमस्कोर’ की ओर से रविवार को जारी रपट के अनुसार, 17.5 करोड़ डॉलर की लागत में बनी फिल्म उत्तर अमेरिका में 22.28 करोड़ डॉलर का कारोबार कर चुकी है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सप्ताहंत की कमाई को मिलाकर इसका कुल कमाई रिलीज के केवल 12 दिनों में 46.53 करोड़ डॉलर पहुंच चुका है।
अमेरिका और कनाडा के 3,103 सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनी की हास्य फिल्म ‘सॉसेज पार्टी’ ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपने पहले सप्ताहांत में 3.36 करोड़ डॉलर का कोरबार किया है।
इस सप्ताहांत शीर्ष 10 फिल्मों में ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स’ (88 लाख डॉलर) ‘स्टार ट्रेक बीयॉन्ड’ (68 लाख डॉलर), ‘नाइन लाइव्स’ (35 लाख डॉलर), ‘लाइट्स आउट’ (32 लाख डॉलर), ‘फ्लोरेंस फोस्टर जेकिन्स’ शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath