जेएफके हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर बाद सबकुछ सामान्य (लीड-2)

न्यूयॉर्क, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित जॉन एफ.कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार रात गोलीबारी की खबर के बाद पुलिस ने सबकुछ सामान्य होने का ऐलान किया है।

न्यूयॉर्क के कानून प्रवर्तन अधिकारी जो पेंटनजिलो ने ‘सीएनएन’ को बताया कि पत्तन प्राधिकरण पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर टर्मिनल को खाली करा दिया।

अभी तक किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं मिली है। गोली चलने की भी पुष्टि नहीं की गई है।

‘सीएनएन’ ने पत्तन प्राधिकरण पुलिस के हवाले से बताया, “शुरुआती जांच में जेएफके के भीतर गोली चलने के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल, बंदूक और गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। टर्मिनल को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करा लिया गया है।”

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की कमांड सिस्टम वेबसाइट के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर ग्राउंड स्टॉप जारी किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कितनी देर तक प्रभावी रहेगा।

वीडियो और तस्वीरों से पता चलता है कि टर्मिनल के बाहर हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने ‘सीबीएस न्यूज’ को बताया कि रात लगभग 8.34 से ही टर्मिनल आठ पर गोलीबारी के फोन आने शुरू हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493