कुछ ‘डेयरिंग’ करना चाहती हैं जैकलीन

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि वह अपने अब तक के निभाए किरदारों से हटकर अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग भूमिका में नजर आएंगी।

बॉलीवुड में 2009 में आई फिल्म ‘अलादीन’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जैकलीन को बड़े पर्दे पर सहायक किरदार में देखा गया है।

इस सहायक किरदार से हटकर कुछ अलग करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने आईएएनएस को बताया, “आशा है कि जल्द ही ऐसा होगा। एक फिल्म है लेकिन इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी पर हां मैं अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग और कुछ दिलेरी भरे काम करती नजर आऊंगी।”

बॉलीवुड की 31 वर्षीया अभिनेत्री को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ढिशूम’ की सफलता से काफी खुश देखा जा रहा है और वह अपनी आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इसमें उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी देखा जाएगा।

इसके अलावा अभिनेत्री जैकलीन को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक एक्शन फिल्म में देखा जाएगा। हालांकि, इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493