रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : 200 मीटर हीट-5 में छठे स्थान पर रहीं श्रावणी

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला फर्राटा धाविका श्रावणी नंदा ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के 10वें दिन सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गईं।

क्वालिफिकेशन राउंड के हीट-5 में आठ प्रतिभागियों के बीच श्रावणी छठे स्थान पर रहीं।

उन्होंने 23.58 सेकेंड का समय निकालते हुए फिनिश लाइन पार की। वह हीट-5 में शीर्ष पर रहीं नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओकागबेयर (22.71 सेकेंड) से पूरे 0.85 सेकेंड पीछे रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493