के.टी रामाराव ने तेलुगू फिल्म ‘पेलीछोपूलू’ को सराहा

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी रामाराव ने तेलुगू फिल्म ‘पेलीछोपूलू’ की सराहना करते हुए इसे असाधारण फिल्म करार दिया।

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी रामाराव ने तेलुगू फिल्म ‘पेलीछोपूलू’ की सराहना करते हुए इसे असाधारण फिल्म करार दिया।

‘पेलीछोपूलू’ के निर्माताओं ने मंगलवार को राव के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “‘पेलीछोपूलू’ नामक असाधारण फिल्म देखी। तरुण और उनकी पूरी टीम को बधाई। जरूर देखें।”

वह विशेष रूप से इसलिए खुश हैं क्योंकि फिल्म अपरंपरागत व्यवसायों, महिला सशक्तिकरण और उद्यमशीलता के ईद-गिर्द घूमती है।

यह फिल्म ‘पेलीछोपूलू’ 29 जुलाई को रिलीज हुई। जो घरेलू एवं विदेशी बाजार में भी अच्छा कारोबार कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493