मुझे अपने नाम पर बेहद गर्व है : नील नितिन मुकेश

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अभिनेता नील नितिन मुकेश के नाम का भले ही मजाक बनाया जा रहा हो, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने नाम पर गर्व है और दिग्गज गायक मुकेश के परिवार में जन्म लेने पर वह खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं।

नील ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “लोग मेरे नाम का मजाक बना रहे हैं लेकिन मुझे इस पर बहुत गर्व है। मुझे बताएं, आज के समय में कितने बेटे अपने पिता के नाम का इस्तेमाल करते हैं और अपनी विरासत को आगे ले जाते हैं।”

नील, गायक नितिन मुकेश के बेटे और दिग्गज गायक मुकेश के पोते हैं।

अभिनेता ने कहा,”मैं बहुत भाग्यशाली और गौरवशाली हूं कि मुझे मुकेश के परिवार में जन्म मिला। मुझे गर्व है कि मेरे दादा और पिता का नाम मेरे साथ जुड़ा है।”

नील नितिन मुकेश ने हाल ही में हाथी की शौकिया सवारी के खिलाफ अभियान के लिए पीपुल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) से हाथ मिलाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493