रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या कॉनसेसलस किपरुतो ने बुधवार को ओलम्पिक रिकार्ड के साथ 31वें ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 21 साल के किपरुतो ने यह रेस 8 मिनट 3.28 सेकेंड समय के साथ पूरी की और दो सेकेंड के अंतर से नया रिकार्ड बनाया।
इससे पहले यह रिकार्ड केन्या के ही जुलियस कारियुकी के नाम था, जिन्होंने 1988 में इसे कायम किया था।
अमेरिका के इवान जैगर ने 8.04.28 मिनट के साथ रजत जीता जबकि दो बार के ओलम्पिक चैम्पियन इजेकिल केम्बोई 8.08.47 सेकेंड के साथ कांस्य ही जीत सके।
किपरुतो की जीत के साथ केन्या के खाते में चार स्वर्ण हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath