सोनिया ने पदक विजेत साक्षी को बधाई दी

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी।

साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है।

साक्षी की इस सफलता को देश के सम्मान और गर्व बताते हुए सोनिया ने कहा, “साक्षी का शानदर सफर और सफलता प्रेरणदायी है।”

साक्षी ओलम्पिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं।

23 साल की साक्षी ने किर्गिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया।

कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण जापान की कोओरी इको ने जीता जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने रजत हासिल किया। काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493