मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बेहतरीन अभिनय के लिए प्रख्यात अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी का कहना है कि बॉलीवुड हमेशा से ही सांवली अभिनेत्रियों के लिए खुला रहा है लेकिन हमारा समाज आज भी सांवलेपन को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है ।
तनिष्ठा ने आईएएनएस को बताया, “मुझे ऐसा लगता है कि हमने सांवली अभिनेत्रियों को भी अपनाया है। स्मिता पाटिल, शबाना आजमी, काजोल और रानी मुखर्जी जैसी कई अभिनेत्रिया इसमें शामिल हैं।”
तनिष्ठा के मुताबिक, हमारा भारतीय समाज आज भी सांवलेपन को लेकर पुरानी सोच रखता है।
‘गुलाब गैंग’ और ‘एंग्री इंडियन गॉडेस’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी तनिष्ठा भविष्य में पारंपरिक बॉलीवुड व्यावसायिक फिल्में करने की इच्छुक हैं।
dharmpath.com dharmpath