पाकिस्तान : पत्नी की ‘ऑनर कीलिंग’ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पुलिस ने एक व्यक्ति को तथाकथित इज्जत के नाम पर अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डॉन ने गुरुवार को दी।

पुलिस ने कहा कि माना जाता है कि आरोपी रहीमदाद ने अपनी पहली पत्नी की भी 14 साल पहले ‘ऑनर किलिंग’ की वजह से ही हत्या की थी।

समाचार पत्र के मुताबिक, बुधवार की रात दंपति में मामूली हाथापाई के बाद, 35 साल की महिला ने कराची के घर से भागने की कोशिश की थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने उससे कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इस पर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने डॉन से कहा, ‘उसने उसके पेट में चाकू मारा और उसका गला काटा’ और इस हत्या को ‘अपने परिवार के सम्मान’ के नाम पर की गई हत्या बताया।

उसके मकान मालिक ने चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने हत्या की जगह से चाकू बरामद कर लिया है और कहा है कि दाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493