तुर्की में कार बम विस्फोट, 2 की मौत

अंकारा, 18 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की के एलाजिग प्रांत में गुरुवार को कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 100 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एलाजिग में सुबह 9.20 बजे इस विस्फोट के लिए प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाजें भी सुनी।

घटना की शुरुआती वीडियो में क्षेत्र से धुआं निकलते भी देखा जा सकता है जबकि क्षेत्र की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493