ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक को सितारों ने सराहा

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अजय देवगन और राकेश ओमप्रकाश मेहरा सहित फिल्मी दुनिया की हस्तियों ने रियो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक की प्रशंसा की है।

साक्षी ने 58 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में बुधवार को ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

इस उपलब्धि के लिए फिल्मी-दुनिया के सितारों ने उनकी सराहना की है।

अमिताभ बच्चन : भारत की महिलाओं पर हमें गर्व है, खासकर कुश्ती में, ‘साक्षी’ आपने भारतीयों को गौरवान्वित किया।

करण जौहर : उपलब्धि की मासूम मुस्कान और हमारे बेहद गर्व की मुस्कान..साक्षी मलिक भविष्य की आशा हैं।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा : आप आज 125 करोड़ लोगों की प्रेरणा हैं। राष्ट्र आपको प्रणाम करता है।

अक्षय कुमार : प्रथम आने के लिए धन्यवाद और बधाई। आप लाखों की खुशियों का कारण हैं।

अनिल कपूर : साक्षी मलिक को बधाई! आप जैसे सितारों से भारत चमकता है।

अजय देवगन : हम आपको बताना चाहते हैं कि भारत आपसे प्यार करता हैं।

मधुर भंडारकर : चुनौतियों पर काबू पाने और पहला पदक जीतकर लाखों की खुशी लाने के लिए भारत की बेटी को सलाम।

मनोज वाजपेयी : साक्षी मलिक को बधाई। पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है। धन्यवाद।

दीया मिर्जा : जीत की क्या अद्भुत तस्वीर है।

आयुष्मान खुराना : भारत को ओलंपिक में एक पदक मिला, नारी शक्ति! साक्षी मलिक की जय हो!

विशाल ददलानी : साक्षी मलिक को बधाई! भारत को बधाई!

अदिति राव हैदरी : साक्षी मलिक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रक्षा बंधन पर गर्ल पावर।

मिलाप जावेरी : रियो में साक्षी मलिक ने अपना पहला पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है!

नेहा धूपिया : मैं आपको सलाम करती हूं, क्या शानदार जीत है और क्या एक गौरवशाली क्षण है। बधाई हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493