वाणिज्य मंत्री थान मिंट ने हाउस ऑफ नेशनालिटिज से कहा कि इस कदम के लिए दो पड़ोसी देशों चीन व थाईलैंड के साथ बातचीत जारी है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यप्रणाली की तैनाती का उद्देश्य अवैध व्यापार पर रोक लगाना ताथ सीमा व्यापार से देश के राजस्व संग्रह को बढ़ावा देना है। सीमा शुल्क जांच चौकी बनाने का काम जारी है, जो कंटेनरों की जांच के लिए एक्स-रे मशीन लगाने के साथ ही पूरा हो जाएगा।
मंत्रालय ने खुलासा किया है कि बीते तीन वर्षो के दौरान, लगभग 4.3 करोड़ डॉलर की वस्तुएं जब्त की गईं और 2.5 अरब क्याट्स से अधिक कीमत की अखाद्य वस्तुओं को नष्ट किया गया।
dharmpath.com dharmpath