रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : दलिलाह को महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की धाविका दलिलाह मोहम्मद ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

2013 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दलिलाह ने इस स्पर्धा को 53.13 सेकेंड में पूरा किया। इसके साथ ही वह अमेरिका के लिए रियो में 100वां पदक जीतने वाली एथलीट बन गईं।

डेनमार्क की सारा पीटरसन ने इस स्पर्धा को 53.55 सेकेंड में पूरा कर रजत और अमेरिका की एशले स्पेंसर ने (53.72 सेकेंड) में कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में एशले ने 2012 लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली चेक गणराज्य की जुजाना हेजनोवा को मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493