मॉस्को, 19 अगस्त (आईएएनएस)। रूसी आपात मंत्रालय ने 2015 से अबतक 18 देशों में 90,000 टन से अधिक मानवीय सहायता भेजी है।
समाचार एजेंसी ‘स्पुतनिक’ के मुताबिक, मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “रूसी आपात मंत्रालय ने 2015 से अबतक 81 मानवीय अभियानों का संचालन किया है और 18 देशों के जरूरतमंद नागरिकों को 90,000 टन से अधिक सहायता सामग्री भेजी है।”
भूकंप, बाढ़ और तूफान जैसी आपदाओं, इबोला वायरस के खिलाफ लड़ाई और सशस्त्र संघर्षो से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अफ्रीका, मध्य पूर्व, एशिया, ओशिनिया और दक्षिणी अमेरिका के देशों में सहायता भेजी गई।
क्यूबा, ट्यूनीशिया और अन्य देशों में रूस मानवीय सहायता के तौर पर प्रयोगशाला उपकरण, चिकित्सा उपकरण और सामग्री तथा शिक्षा प्रौद्योगिकी प्रदान करने में भी शामिल रहा है।
रूसी आपात मंत्रालय के मुताबिक, देश 1993 के बाद से अबतक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में करीब 400 सहायता अभियानों का संचालन कर चुका है।
dharmpath.com dharmpath