विदेश में होगी फिल्म ‘थिरुट्टू पायले-2’ की शूटिंग

चेन्नई,19 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल थ्रिलर फिल्म ‘थिरुट्टू पायले-2’ के निर्माताओं ने फिल्म रिलीज के एक दशक पूरा करने के अवसर पर इसका सीक्वल बनाने की घोषणा की है। साथ ही फिल्म की अधिकांश शूटिंग विदेश में करने की पुष्टि की है।

फिल्म के निर्देशक सुसी गणेशन ने अपने बयान में कहा है,”फिल्म के पहले भाग की तरह ही ‘थिरुट्टू पायले-2’ की शूटिंग भी बड़े पैमाने पर विदेश में होगी। कहानी के अनुसार बढ़िया स्तर पर अच्छे और शानदार दृश्यों को फिल्माने की जरूरत है।”

फिल्म में मुख्य भूमिका राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता बॉबी सिम्हा निभाएंगे। उनके साथ अभिनेत्री प्रसन्ना भी होंगी।

फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। फिल्म के लिए बाकी कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493