पी.वी. सिंधु की जीत पर बॉलीवुड ने दी बधाई

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु की सेमीफाइनल मुकाबले में जीत पर बधाई दी है।

सिंधु ने गुरुवार को रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर देश के लिए रजत पदक पक्का कर लिया है।

अमिताभ बच्चन : पी.वी. सिंधु आपने ‘बोलने वालों’ की बोलती बंद कर दी। काम बोलता है और वह कभी कभी ‘कलम’ को भी हरा देता है! बधाई!

शाहरुख खान : साक्षी, सिंधु दोनों को सलाम।

आमिर खान : सिंधु को बधाई! आपने भारत को गौरवान्वित किया है! फाइनल्स के लिए बधाई।

प्रियंका चोपड़ा : रियो ओलंपिक में पी.वी. सिंधु और अदिति अशोक अद्भुत थे। बधाई हो।

अनुष्का शर्मा : क्या दिन है! पहले साक्षी मलिक और अब पी.वी. सिंधु फाइनल में। एक और पदक मिलेगा। रजत हाथ में, स्वर्ण पर नजर, शुभकामनाएं।

माधुरी दीक्षित नेने : रियो 2016 में एक और पदक पक्का। पी.वी. सिंधु को बधाई।

मधुर भंडारकर : भारत को एक और बेटी पर गर्व है। पी.वी. को बैडमिंटन फाइनल में भेजने के लिए बधाई।

सोनू सूद : पी.वी. सिंधु पर हमें गर्व है। सलाम। रियो 2016 के बैडमिंटन में।

सोहा अली खान : एक शानदार जीत और फाइनल्स में पहुचंने के लिए पी.वी. सिंधु को बधाई। स्वर्ण पाने का प्रयास करो!! रियो ओलंपिक 2016 पी.वी. सिंधु। कोई दबाव नहीं।

राहुल बोस : पी.वी. सिंधु बैडमिंटन अत्यंत शानदार! रियो 2016 बैडमिंटन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493