सिर्फ परिवार के साथ रियलिटी शो करना चाहती हैं केंडल

लॉस एंजेलिस, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल और टीवी कलाकार केंडल जेनर किसी दूसरी फिल्म निर्माण कंपनी के साथ काम नहीं करने के रुख पर कायम हैं, क्योंकि परिवार के लोगों के साथ फिल्माया जाना उन्हें पसंद है।

कम शोज करने के बावजूद केंडल ने मॉडल के रूप में अपना एक मुकाम बनाया है। ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रैंप पर चलने का मौका नहीं मिलता तो वह किसान बनने का प्रयास करतीं।

यह पूछे जाने पर कि यदि मॉडल नहीं होती तो क्या होती, केंडल ने वोग पत्रिका से कहा, “मैं कहीं खेत में काम कर रही होती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493