फिलीपींस के वामपंथी विद्रोही नेता शांति वार्ता के लिए रिहा

नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) के पीस पैनल लीगल कंसल्टैंट एद्रे ओलालिया ने कहा, “बेनितो व विल्मा तियामजन दंपति को अंतत: मुक्त कर दिया गया।”

ओलालिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “ओस्लो में होने वाली शांति वार्ता के लिए 14 अन्य लोगों को रिहा किया गया है, जो एनडीएफ समझौता समिति से बातचीत करेंगे।”

शांति प्रक्रिया पर प्रेसिडेंशियल एडवाइजर जीसस दुरेजा ने कहा, “शांति प्रक्रिया में तिआमजन दंपति की भागीदारी से समावेशी परिणाम सुनिश्चित होगा, उम्मीद है कि संघर्ष खत्म होगा और देश में व्यापक व निरंतर शांति कायम होगी।” ओस्लो में 22 अगस्त से शुरू होने वाली शांति वार्ता में दुरेजा सरकार का नेतृत्व करेंगे।

तिआमजन दंपति को कई हत्याओं के आरोप में मार्च 2014 में सेबू प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।

बेनिटो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ द फिलीपींस-न्यू पीपुल्स आर्मी (सीपीपी-एनपीए) के अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी पत्नी विल्मा महासचिव हैं।

सीपीपी-एनपीए-एनडीएफ ने सन् 1960 से ही युद्ध छेड़ रखा है, जो एशिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला विद्रोह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493