समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली’ के मुताबिक, इन कंपनियों पर अमेरिका के मुसलमान धर्मगुरू फेतुल्लाह गुलेन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है। अंकारा ने गुलेन पर 15 जुलाई को सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
समाचार पत्र के मुताबिक, 187 कारोबरियों के खिलाफ हिरासत वारंट जारी किए गए हैं। इसमें प्रसिद्ध कंपनियों के मालिक भी हैं। संदिग्धों पर आतंकवादी संगठनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, आतंकवादी संगठन का सदस्य होने और आतंकवादी संगठन की स्थापना का आरोप है।
देश में सैन्य तख्तापलट के प्रयास के बाद लगभग 40,030 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 20,355 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath