यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रियो के प्रवक्ता मारियो आंद्रांदा ने कहा, “किसी मदद के लिए उस एथलीट का अपमान करना सही नहीं। इस पर काम हमें काम करना जारी रखना होगा। हम दर्शकों के साथ इस विषय पर चर्चा की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह सब समाप्त हो और इससे कोई एथलीट प्रभावित न हो।”
आंद्रादा ने कहा, “हमने सोशल मीडिया पर एक चर्चा शुरू की है और एथलीटों के सही प्रकार से समर्थन के लिए हम संदेश जारी कर रहे हैं।”
रियो ओलम्पिक में हुई स्पर्धाओं के परिणामों की घोषणा के दौरान इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार को पुरुष जिमनास्टिक में पोल वॉल्ट स्पर्धा के परिणाम घोषित होने के बाद दर्शकों ने रजत पदक जीतने वाले फ्रांसीसी जिमनास्ट रेनॉड लाविलेनी के साथ इसी प्रकार का व्यवहार किया था।
इस घटना के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने नाराजगी भी जताई थी।
dharmpath.com dharmpath