रितेश देशमुख ‘बैंजो’ की कहानी के दीवाने!

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता रितेश देशमुख ने बताया कि आगामी फिल्म ‘बैंजो’ की कहानी सुनते ही, उन्हें इस कहानी और किरदार से प्यार हो गया।

रितेश ने फिल्म के ‘बप्पा’ गीत के लांच पर बताया, “जब मैंने फिल्म की पटकथा सुनी तो मुझे कहानी और किरदार से प्यार हो गया। आप पहले कहानी सुनते हैं और अगर किरदार भी अच्छा हो, तो फिर इसमें दिलचस्पी पैदा होती है। मैं और रवि (जाधव) दोनों अच्छे दोस्त हैं। ‘बालक-पालक’ के बाद हम साथ काम करना चाहते थे और ‘बैंजो’ का हिस्सा बनने को लेकर हम उत्साहित हैं।”

फिल्म में स्ट्रीट म्यूजिशियन का किरदार निभा रहे रितेश ने बताया कि संगीतकार विशाल शेखर का संगीत फिल्म का मुख्य किरदार है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित, मराठी फिल्म निर्देशक रवि जाधव को ‘नटरंग’, ‘बालक-पालक’, ‘टाइमपास’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी। रवि जाधव की यह पहली हिंदी फिल्म है। इसमें अभिनेत्री नरगिस फाखरी डीजे का किरदार निभा रही हैं।

रितेश को इससे पहले ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493