रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : ली जुईरेई ने जीता कांस्य

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को बैडमिंटन में महिला एक स्पर्धा का कांस्य पदक चीन की ली जुईरेई के नाम रहा।

कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला जापानी नोजोमी ओकोहारा से था, लेकिन ली को मैच में वॉक ओवर मिला और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में ली को विश्व की सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की कैलोरिना मारिन ने सीधे गेम में 21-14, 21-16 से मात दे दी थी।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त ओकुहारा को भारत की पी.वी. सिंधु ने 21-19, 21-10 से मात दी थी।

सिंधु और मारिना के बीच फाइनल मैच भी शुक्रवार को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493