ट्रेसमी इंडिया का प्रचार करेंगी जैकलिन

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ की सफलता का स्वाद चख रहीं जैकलिन फर्नाडीज को भारत में हेयर केयर ब्रांड ट्रेसमी के नए चेहरे के रूप में चुना गया है।

ब्रांड एंबेसडर के रूप में जैकलिन ट्रेसमी इंडिया के अभियान में शामिल होंगी, जो अगले महीने से शुरू होगा। वह इससे जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं।

जैकलिन ने कहा, “ट्रेसमी इंडिया के साथ जुड़ना रोमांचक होगा। शानदार बालों के साथ चलने का विचार मुझे पसंद आया।”

हिंदुस्तान यूनीलिवर के हेयर केयर के महाप्रबंधक, श्रीरप मित्रा ने कहा, “हमारे आगामी अभियानों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जैकलिन के साथ हम महिलाओं को सैलून जैसे बाल प्राप्त करने में मदद करेंगे और नई चीजें लाते रहेंगे।”

जैकलिन आगामी फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ के लिए तैयार हैं। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है और इसमें टाइगर श्रॉफ बतौर अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे।

फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493