रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की ओलम्पिक पोल वॉल्ट विजेता खिलाड़ी येलेना इसिनबाएवा ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के एथलेटिक्स कमिशन की सदस्य बनने के बाद कहा है कि वह खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा करेंगी।
इसिनबाएवा ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, “मैं रूस ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव और उनके स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं ओलम्पिक आंदोलन के लिए काम करुं गी इसके अलावा में खिलाड़ियों के अधिकारों के बचाव के लिए भी लडूंगी।”
उन्होंने कहा, “आज यह जरूरी है कि खिलाड़ियों की बात सुनी जाए। मैं आईओसी और रूस के बीच में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।”
रियो ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों ने चुनावों में हिस्सा लिया था। चार स्थानों के लिए 23 उम्मीद्वारों ने हिस्सा लिया था जिसमें से इसिनबाएवा को 1,365 वोट मिले।
उनके अलावा जर्मनी की ब्रिटा हेईडेमान (1,603), दक्षिण कोरिया के सियुंग मिन यू (1,544) और हंगरी के तैराक डेनियल ग्युर्टा (1,469) कमिशन के अन्य तीन सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath