रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को बैडमिंटन में महिला एक स्पर्धा का कांस्य पदक जापान की नोजोमी ओकुहारा के नाम रहा।
कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला चीन की ली जेईरुई से था, लेकिन ली मैच ने उन्हें वॉक ओवर दे दिया और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
ली चोट के कारण मैच में नहीं उतरीं। सेमीफाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी।
सेमीफाइनल में ली को विश्व की सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की कैलोरिना मारिन ने सीधे गेम में 21-14, 21-16 से मात दे दी थी।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त ओकुहारा को भारत की पी.वी. सिंधु ने 21-19, 21-10 से मात दी थी।
सिंधु और मारिना के बीच फाइनल मैच भी शुक्रवार को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath