रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की खुशबीर कौर रियो ओलम्पिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस में शुक्रवार को 54वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय सपना रेस पूरा नहीं कर सकीं।
एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली 23 साल की खुशबीर ने यह रेस पूरा करने में 1 घंटा 40.33 मिनट समय लिया। वह अपने राष्ट्रीय रिकार्ड (1.33.37 घंटा) की भी बराबरी नहीं कर सकीं।
सपना तो 8 किलोमीटर के बाद ही अयोग्त करार दी गईं।
चीन की लियू होंग ने 1.28.35 घंटे के साथ स्वर्ण जीता।
dharmpath.com dharmpath