रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ताजिकिस्तान के दिलशाद नाजारोव ने शुक्रवार को रियो ओलम्पिक में पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
नाजारोव ने 78.68 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। 76.16 मीटर के साथ शुरुआत करने वाले नाजारोव ने अपने पांचवें प्रयास में अधिकतम दूरी नापी।
बेलारूस के इवान तासिखान ने 77.79 मीटर के साथ रजत जीता जबकि पोलैंड के वोजीसेक नोवीस्की ने 77.73 मीटर के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath